टी20 के रोमांच से पहले टेस्ट में साई सुदर्शन का जलवा, श्रीलंका ए के खिलाफ ठोका जबरदस्त शतक, अकेले पड़े पूरी टीम पर भारी

0

गॉल: भारतीय युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का शानदार फॉर्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईपीएल 2026 में अपने बल्ले की धमक दिखाने के बाद अब उन्होंने श्रीलंका की धरती पर भी रनों की बरसात शुरू कर दी है। श्रीलंका ए के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए सुदर्शन ने पहली पारी में एक बेहतरीन शतकीय पारी खेली।

130 गेंद पर ठोका शतक

टी20 फॉर्मेट के तुरंत बाद बिना किसी परेशानी के लंबे फॉर्मेट में ढलकर उन्होंने जो दमदार खेल दिखाया है उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे खेल की कितनी गहरी समझ रखते हैं। गॉल के मैदान पर श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ संयम और आक्रामकता का अनोखा मिश्रण दिखाते हुए सुदर्शन ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने पहले 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर पारी को रफ्तार देते हुए 130 गेंदों में अपना शानदार शतक पूरा कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here