टी20 मुंबई के फाइनल में हुआ लफड़ा, आपस में भिड़े खिलाड़ी, हाथपाई भी हो जाती

0

मुंबई: टी20 मुंबई 2026 के फाइनल मुकाबले में मैदान पर जमकर ड्रामा हुआ। आर्क्स अंधेरी और मराठा रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खिताबी मुकाबला हुआ। दूसरी पारी की 19वें ओवर में अंधेरी के बल्लेबाज गौरव जठार और रॉयल्स के खिलाड़ी रोहन राजे के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान माहौल काफी ज्यादा बिगड़ गया।

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर गौरव जाठर ने छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद पर इरफान उमैर ने उनका विकेट ले लिया। पवेलियन लौड़ने के दौरान डगआउट के बाद फील्डिंग कर रहे रोहन राजे से गौरव की बहस होने लगी। पहले चौथे अंपायर ने दोनों को अलग किया लेकिन दोनों फिर एक दूसरे के करीब आ गए और जोरदार बहस करने लगे। इसके बाद अंधेरी की पूरी टीम को आना पड़ा और दोनों को अलग करना पड़ा। इस दौरान मराठा रॉयल्स के भी खिलाड़ी आ गए और उन्होंने राजे को दूर कियाआखिरी ओवर में जीती मराठा रॉयल्स

टी20 मुंबई का खिताबी मुकाबला मराठा रॉयल्स ने अपने नाम किया। सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली मराठा रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 154 रन बनाए थे। चिन्मय राजेश सुतार ने सबसे बड़ी 61 रनों की पारी खेली। अंधेरी की टीम 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। आर्क्स अंधेरी को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 24 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में 11 रन बने तो आखिरी ओवर में रोहन राजे ने गेंदबाजी की। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 5 ही रन दिए। मराठा की टीम ने मैच को 8 रनों से जीत लिया। अर्जुन तेंदुलकर अंधेरी की टीम का हिस्सा हैं। 12 गेंदों पर अर्जुन के बल्ले से सिर्फ दो रन निकले।आईपीएल में खेल चुके हैं रोहन राजे

39 साल के रोहन राजे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। 2008 और 2009 सीजन में उन्होंने टीम के लिए 10 मैच खेले थे। 2017 के बाद उन्हें मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here