‘ट्रंप लेंगे यू टर्न, लेबनान में इजरायल मचाएगा फुल-स्केल तबाही’, पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने बता दी जंग की इनसाइड स्टोरी

0

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल होने के बाद किसी को नहीं पता कि जंग का रुख आगे क्या होगा। इस बीच भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व एजेंट लकी बिष्ट ने युद्ध की इनसाइड स्टोरी बताई है। लकी बिष्ट का कहना है कि इजरायल लेबनान को पूरी तरह से तबाह करके ही मानेगा। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर उन्होंने अलग ही दावा किया है। लकी बिष्ट का कहना है कि वॉर की वजह से मिड टर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए अब ट्रंप जंग से यू टर्न लेने का मन बना रहे हैं।

गाजा जैसा होगा लेबनान का अंजाम

लेबनान की बात करते हुए लकी बिष्ट ने कहा कि इजरायली सेना (IDF) ने हिजबुल्लाह की एक बेहद विशाल अंडरग्राउंड सुरंग को उड़ाने के लिए इतना भारी विस्फोटक इस्तेमाल किया है कि वहां सचमुच का ‘भूकंप’ रिकॉर्ड किया गया। लेकिन असली खबर इस धमाके के पीछे की है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज (Israel Katz) ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है कि अब दक्षिणी लेबनान का अंजाम बिल्कुल ‘गाजा’ (Gaza) जैसा होगा। यह सिर्फ एक सुरंग का धमाका नहीं है, यह इजरायल का सीधा मैसेज है कि लेबनान में अब फुल-स्केल तबाही का ऑपरेशन ऑन हो चुका है। कोई बैकआउट नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here