पदमेश न्यूज़ कटंगी।कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खिड़की घाट मार्ग पर शुक्रवार की सुबह उस वक्त डीजल लूटने की होड़ मच गई,जब जबलपुर से वारासिवनी के लिए जा रहा एक डीजल का टैंकर, खिड़की घाट के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में डीजल टैंकर के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो हैं।घायलों की पहचान टैंकर चालक अशोक यादव और परिचालक बबलू यादव के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद कुछ जागरूक राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को कटंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अचानक ब्रेक फेल होना बताई जा रही वजह
हालांकि जबलपुर से वारासिवनी के लिए जा रहा यह डीजल टैंकर कटंगी के खिड़कीघाट मार्ग पर कैसे पलट गया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर क्रमांक टैंकर क्रमांक एमएच 17 एचए 3564 जबलपुर से ईंधन लेकर वारासिवनी की ओर जा रहा था।जो कटंगी के खिड़की घाट मार्ग से होता हुआ वारासिवनी की तरफ जा रहा था। जहा खिड़कीघाट के खतरनाक मोड़ पर अचानक टैंकर के ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर ने सूझबूझ से वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन ढलान और मोड़ के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
डीजल लूटने की मची होड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
उधर टैंकर पलटने से लगभग 15000 लीटर डीजल सड़क पर बह गया।यह जानकारी जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को लगी वैसे ही वे अपनी जान जोखिम में डालकर कुप्पी डब्बे और बाल्टिया लेकर मौके पर पहुंच गए और वहां डीजल लूटने की होड़ मच गई।उधर टैंकर के पलटने से उसका मुख्य चैंबर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे डीजल सड़क और आसपास के गड्ढों में फैल गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों में अपनी-अपनी बर्तनों में भरकर ले जा लिया।जहां ज्वलनशील पदार्थ होने के बावजूद ग्रामीण बड़े हादसे के डर को नजरअंदाज करते हुए डीजल लूटते रहे।जहा पुलिस और प्रशासन के पहुंचने से पहले तक लोग जान की परवाह किए बिना ईंधन को लूटते रहे।उक्त जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजल लूट रहे ग्रामीणों को खदेड़ा और सुरक्षा के लिए इलाके की घेराबंदी की है।










































