थलपति Vijay के सीएम बनते ही Trsiha Krishnan ने शेयर किया पोस्ट, कहा- प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है

0

टीवीके नेता सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली। इसके एक दिन बाद एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने प्यार में ताकत की बात कही है। बता दें कि तृषा हालिया तमिलनाडु के चुनावों में थलपति विजय की पार्टी की जीत के बाद से ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्टर के मुख्यमंत्री पद के शपथ के दौरान भी तृषा की मौजूदगी पर लोगों की नजरें खूब थमी रहीं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया है।

तृषा कृष्णन ने सोमवार को अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की, जिसमें वह एक्वा-ब्लू रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस के खास पोस्ट ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।’प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है’

उन्होंने, अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है, ‘प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है। मेरे सबसे प्यारे और भरोसेमंद लोगों को धन्यवाद!’ तृषा के इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया है। एक ने कहा-प्यार की आवाज बुलंद होती है, चारों ओर सिर्फ प्यार ही प्यार है। एक और ने कहा, ‘फ्यूचर तमिलनाडु सीएम।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here