Bobby Deol on Alia Bhatt-Sharvari: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बंदर (Bandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बंदर की खूब तारीफ हो रही हैं। फिल्म बंदर के बाद बॉबी देओल फिल्म अल्फा (Alpha) में धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म अल्फा को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में बॉबी देओल ने फिल्म अल्फा को लेकर बात की। बॉबी देओल ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari) संग काम करने पर भी रिएक्शन दिया।बॉबी देओल ने अल्फा को लेकर कही ये बात
एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर से अपनी फिल्म अल्फा को लेकर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह बॉबी देओल का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म अल्फा को लेकर बात की। वैरायटी इंडिया से बातचीत में बॉबी देओल ने कहा कि ‘अल्फा एक बहुत ही शानदार एक्शन फिल्म है। मुझे इसकी सबसे अच्छी बात यह लगी कि फिल्म को अच्छी तरह पता है कि वो क्या बनना चाहती है। इसका मकसद दर्शकों को थिएटर में एंटरटेन करना है। मैं हर दिन शूटिंग पर जाने के लिए एक्साइटेड रहता था क्योंकि सेट पर हमेशा कुछ न कुछ दिलचस्प होता था।’
बॉबी देओल ने की शिव रवैल की तारीफ
बॉबी देओल ने इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर शिव रवैल की तारीफ करते हुए कहा, ‘सेट का माहौल बहुत अच्छा था। शिव को बिल्कुल पता था कि वो किस तरह की फिल्म बनाना चाहते हैं। एक्टर के तौर पर ऐसे डायरेक्टर के साथ काम करना अच्छा लगता है, जो अपने काम को लेकर पूरी तरह साफ हो। उन्होंने कुछ अलग और नया बनाने की कोशिश की है और उसका हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा लगा।’
आलिया भट्ट-शरवरी को लेकर दिया ये रिएक्शन
बॉबी ने फिल्म की दोनों लीड एक्ट्रेसेस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘आलिया और शरवरी को एक्शन फिल्म के सेंटर में देखना काफी एक्साइटिंग था। दोनों ने अपने किरदारों के लिए बहुत मेहनत की और पूरी एनर्जी के साथ काम किया। उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।’ आपको बता दें कि फिल्म अल्फा 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।










































