Xiaomi Pad 8 में आपको Nano Texture डिस्प्ले मॉडल का भी ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत अभी तक 38,999 रुपये थी लेकिन अब प्राइस हाइक के बाद इसे आप 40,999 रुपये में खरीद सकेंगे। Xiaomi Focus Pen Pro के साथ इसे 43,999 रुपये की जगह 45,999 रुपये खरीद पाएंगे।
Xiaomi Pad 8 के स्पेसिफिकेशन्स
टैबलेट में आपको 9200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।शाओमी का टैबलेट खरीदने की प्लानिंग करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। शाओमी के पास टैबलेट के कई सारे वेरिएंट मौजूद हैं। अगर आप कंपनी का फ्लैगशिप Xiaomi Pad 8 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं अब आपको बड़ा झटका लगने वाला है। लेटेस्ट न्यूज अपडेट के मुताबिक कंपनी ने भारतीय बाजार में इस टैबलेट की कीमत बढ़ा दी है। अब आपको इसे खरीदने के लिए काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
Xiaomi Pad 8 में कंपनी ने 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
इसके डिस्प्ले में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
बता दें कि इसके स्टैंडर्ड मॉडल में आपको नॉर्मल ग्लॉसी डिस्प्ले मिलता है।
वहीं इसके Nano Texture version में एंट्री ग्लेयर मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
एंटरटेनमें एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्पीकर का सेटअप मिलता है।
शाओमी ने चुपचाप Xiaomi Pad 8 कीमत में इजाफा कर दिया है। यह कंपनी का एक प्रीमियम कैटेगरी का टैबलेट है जिसे इस साल मार्च के महीने में लॉन्च किया था। खबर के मुताबिक शओमी ने Xiaomi Pad 8 के सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट में करीब 2000 रुपये की बढ़ोतरी की है।
Xiaomi Pad 8 कीमत
शाओमी ने Xiaomi Pad 8 को 33,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। अब यह 2 हजार रुपये महंगा हो चुका है। अब आपको इसका बेस वेरिएंट 35,999 रुपये का मिलेगा। बेस वेरिएंट में आपको 8GB की रैम और 128GB खी स्टोरेज मिलेगी। वहीं इसका 12GB रैम और 256GB वाला वेरिएंट 36,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था जो अब 38,999 रुपये की कीमत में मिलेगा। अगर आप Xiaomi Focus Pen Pro वेरिएंट के साथ जाते हैं तो आपको इसे खरीदने के लिए 43,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।













































