‘धुरंधर की कहानी खत्म नहीं हुई’, प्रोड्यूसर बोलीं- साल के आखिर में तगड़ा सरप्राइज, हाउसफुल होंगे थिएटर्स!

0

पहले ‘धुरंधर’ और फिर ‘धुरंधर 2’…आदित्य धर की इन दोनों फिल्मों ने देश से लेकर दुनिया में किस कदर गदर काटा, सभी ने देखा। ‘धुरंधर’ का फीवर हर किसी के सिर चढ़कर बोला और इसका खुमार अभी भी नहीं उतरा है। तभी तो ‘धुरंधर 2’ 50 दिन बाद भी थिएटर्स में टंगी है और दर्शक इसे देखने पहुंच रहे हैं। यह दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बनने के साथ ही कमाई के कई और रिकॉर्ड्स बना चुकी है। लोग अब तक ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में पीक डिटेलिंग के बारे में बात करते रहते हैं। इस बीच अब मेकर्स दर्शकों के लिए एक तगड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं और कहा है कि वो अभी तक ‘धुरंधर’ से निकले नहीं हैं। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे का कहना है कि ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइज में अभी काफी कुछ ऐसा है, जो दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।

‘धुरंधर’ को लेकर मेकर्स का सरप्राइज ऐलान, साल के आखिर में रिलीज

मेकर्स ने जिस तरह से ‘धुरंधर’ के अगले प्रोजेक्ट को लेकर साल के आखिर में कुछ सरप्राइज का ऐलान किया है, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस क्रेजी हो गए हैं और जानने को उतावले हैं कि क्या मेकर्स सच में ‘धुरंधर 3′ लेकर आ रहे हैं, जिसकी काफी समय से चर्चा है? हालांकि, ऐसा मुश्किल है क्योंकि आदित्य धर अब रणवीर सिंह के साथ एक नया प्रोजेक्ट करेंगे, जिसके बारे में हाल ही खबरें आई थीं। फिलहाल, उन्होंने काम से ब्रेक लिया है और परिवार संग वक्त बिता रहे हैं।”धुरंधर’ पर काम खत्म नहीं, साल के आखिर में सरप्राइज’

हालांकि, ‘धुरंधर’ से जुड़े सरप्राइज को लेकर जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने जरूर एक्साइटिंग अपडेट दिया। उन्होंने ‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिए इंटरव्यू में कहा,’ ‘धुरंधर’ से हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इस साल के अंत में दर्शकों के लिए हमारे पास कुछ सरप्राइज होगा। हमारे पास कुछ खास है।’ इसी के बाद से चर्चा होने लगी है कि क्या आदित्य धर ‘धुरंधर’ का तीसरा पार्ट या फिर इसका स्पिन-ऑफ लेकर आ रहे हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here