बालाघाट
हट्टा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नागपुर के जलगांव गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार आरोपी रोहित पिता अशोक चामलाटे 21 वर्ष सालेटेका थाना हट्टा निवासी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बालाघाट भिजवा दिया गया है।
हट्टा पुलिस के मुताबिक यह घटना इसी वर्ष 2026 के 2 फरवरी की है। पुलिस थाना में सूचना प्राप्त हुई की ग्राम पिपरझरी (आवास टोला) में एक नाबालिक बालिका द्वारा अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। उक्त सूचना पर पुलिस थाना हट्टा में मर्ग क्रमांक 02/26 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम किया गया और जांच की गई थी। जाँच में पाया गया कि ग्राम सालेटेका निवासी युवक रोहित से बालिका की जान पहचान एवं मित्रता थी। उक्त युवक नाबालिक बालिका से लगातार फोन पर संपर्क में रहता था और फोन के माध्यम से ही उसको मानसिक रूप से पीड़ा पहुंचता था। द 2 फरवरी को रोहित द्वारा बालिका को फोन के द्वारा प्रताड़ित किया था।जिससे आहत होकर नाबालिक बालिका द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तथा मृत्यु पूर्व एक सुसाइड नोट भी लेख किया। जिसमें युवक द्वारा प्रताड़ित करने के सम्बंध में उल्लेख किया गया। उक्त सुसाइड नोट की जांच हस्तलिपि विशेषज्ञ से कराई गई थी। जिसमें सुसाइड नोट नाबालिक बालिका द्वारा लिखा जाना पाया गया। संपूर्ण जांच के उपरांत आरोपी युवक रोहित द्वारा बालिका को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना तथा आत्महत्या के लिए उकसाना पाया गया। जिस पर थाने में अपराध क्रमांक 51/26 धारा 108 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध दर्ज होने के बाद रोहित घर से भाग गया था। जिसे लगातार तलाश की जा रही थी ।इस दौरान सूचना मिली कि रोहित महाराष्ट्र राज्य के नागपुर के जलगांव में है। इस सूचना पर हट्टा पुलिस की एक टीम नागपुर के जलगांव भेजी गई। जहां लगातार तलाश के दौरान 14 मई की रात्रि पुलिस टीम ने रोहित को पकड़ लिए और थाने लाये। आगे की कार्रवाई करने के बाद रोहित को गिरफ्तार करके 15 मई को उसे बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिया गया जहां से उसे न्यायिकअभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया










































