नॉर्वे के डांस क्रू क्विक स्टाइल के साथ थिरके विराट:मुंबई में बैट पकड़कर डांस किया, क्रू उन्हें फॉलो करता नजर आया

0

विराट कोहली ने मुंबई में मंगलवार को नॉर्वे के डांस ग्रुप क्विक स्टाइल के मेंबर्स से मुलाकात की। वे क्विक स्टाइल के साथ ‘स्टीरियो नेशन’ के गाने ‘इश्क’ पर थिरकते नजर आए। क्रिकेटर ने डांस क्रू के सदस्यों के साथ फोटो भी शेयर किया। इसमें कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “देखिए मैं मुंबई में किससे मिला।”

शूट के दौरान कोहली ने ग्रुप के साथ एक रील बनाई। इसमें क्विक स्टाइल का एक मेंबर एक क्रिकेट बैट उठाता है, वह यह नहीं जानता कि इसका क्या किया जाए। एक सफेद टी-शर्ट और काली जींस पहने, कोहली सीन में आते हैं। बल्ला पकड़कर स्टेप्स करते है। डांस क्रू उन्हें फॉलो करता है।

बॉलीवुड गानों पर डांस करने के लिए फेमस है क्विक स्टाइल
नॉर्वे का डांस क्रू क्विक स्टायले बॉलीवुड गानों पर डांस करने के लिए फेमस है। क्विक स्टाइल ने कुछ महीने पहले अपने ही साथी की शादी में काला चश्मा और साड्डी गली गाने पर डांस किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद डांस क्रू की लोकप्रियता बढ़ गई। क्विक स्टाइल भारतीय और पाकिस्तानी गानों पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करता रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here