‘न कर्मणा न प्रजया धनेन’, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, PM मोदी ने इस श्लोक के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

0

नई दिल्ली: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक श्लोक भी शेयर किया। पीएम मोदी ने लिखा निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में आजीवन समर्पित रहे देश की महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

पीएम मोदी ने शेयर किया ये श्लोक

  • न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः।
  • परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥

क्या है इस श्लोक का अर्थ

इस श्लोक का अर्थ है कि परम सत्य या अमरत्व यानी की मोक्ष की प्राप्ति सांसारिक कर्मों, संतान या धन के माध्यम से नहीं हो सकती है। उस अमरत्व यानी की परमात्मा पाने के लिए पूर्ण ‘त्याग’ करना जरूरी है। इसके लिए हमें अहंकार और वासनाओं को छोड़ना होगा।
परब्रह्म स्वर्गलोक से भी परे और हृदय रूपी गुफा में सदा के लिए निहित है। लेकिन उस ब्रह्म में तेजस्वी, प्रकाशमान, संयमशील और त्यागी योगी ही प्रवेश कर पाते हैं।बीजेपी अध्यक्ष ने भी दी श्रद्धांजलि

नितिन नबीन ने कहा प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, कर्नाटक केसरी एवं ओजस्वी वक्ता जगन्नाथ राव जोशी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतीय जनसंघ के सशक्त स्तंभ के रूप में उन्होंने राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार और संगठन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गोवा मुक्ति आंदोलन में उनकी सक्रिय सहभागिता ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को और सुदृढ़ किया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निष्ठा और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को समर्पित रहा, जो हम सभी को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रेखा गुप्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना उनके चरणों में सबसे बड़ी श्रद्धांजलि थी। दूसरी ऐसी श्रद्धांजलि तब दी गई जब हमने बंगाल में राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार बनाई। दिल्ली सरकार भी सम्मानित श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दिखाए गए रास्ते और मार्गदर्शन पर चलेगी और जनहित और राष्ट्रीय हित के लिए लगातार काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here