पंजाब किंग्स ने अभी से शुरू की IPL 2027 के लिए तैयारी, ऑफ-सीजन कैंप में कौन-कौन हुआ शामिल

0

PBKS Off-Season Camp: आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की परख, उनकी फिटनेस और ऑक्शन से कुछ महीने पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब किंग्स ने मंगलवार (11 अगस्त) को न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच दिन का ऑफ-सीजन कैंप शुरू किया। टीम की प्रेस रिलीज के अनुसार, यह कैंप पूरी तरह से स्किल डेवलपमेंट पर केंद्रित है। इसमें खिलाड़ियों को मैच के दबाव से दूर अपने खेल के खास पहलुओं पर काम करने का मौका मिलेगा और यह कैंप 15 अगस्त को खत्म होगा।

इस कैंप में जो खिलाड़ी अब तक शामिल हुए हैं, वो हैं- प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे और नेहल वढेरा। इस ग्रुप में टीम के जाने-माने खिलाड़ी और उभरते हुए टैलेंट दोनों शामिल हैं, जिससे कोचिंग स्टाफ को अलग-अलग करियर स्टेज वाले खिलाड़ियों के साथ करीब से काम करने का मौका मिलेगा। वे टीम के कोचिंग स्टाफ की देखरेख में ट्रेनिंग करेंगे और ट्रेवर गोंसाल्वेस वेन्यू पर सेशन की निगरानी करेंगे।

यह कैंप टीम के ऑफ-सीजन प्लान का हिस्सा है, जिसमें कोचिंग स्टाफ इस समय का इस्तेमाल खिलाड़ियों के खेल को बेहतर बनाने के लिए कर रहा है। ऑफ-सीजन के दौरान ऐसे कई कैंप प्लान किए गए हैं, ताकि खिलाड़ियों को सीजन शुरू होने से पहले ही तैयार और फिट रखा जा सके।आने वाले महीनों में खिलाड़ियों के अलग-अलग ग्रुप के लिए स्किल और फिटनेस पर फोकस करते हुए और भी कैंप लगाए जाएंगे। टीम ऑफ-सीजन के इस समय का इस्तेमाल आने वाले साल के लिए एक मजबूत आधार बनाने में करेगी। पिछले IPL सीजन में पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर रही और बहुत कम अंतर से प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। IPL 2025 सीजन में, पंजाब किंग्स रनर-अप रही थी। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से एक कड़े फाइनल मुकाबले में छह रन से हार गए थे।

पंजाब किंग्स के मुख्य स्टार खिलाड़ियों और बड़े नामों में जाने-माने भारतीय बल्लेबाज और कप्तान श्रेयस अय्यर, बेहतरीन ले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here