पति को चाहिए बेटा, इसलिए महिला को 8 बार करना पड़ा गर्भपात, जबरदस्ती दिए गए 1500 इंजेक्शन

0

Mumbai के दादर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां एक महिला ने अपने पति पर जबरदस्ती बच्चा पैदा करने का आरोप लगाया है उसने अपने पति के खिलाफ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने भ्रूण को आठ बार गर्भपात करने के लिए मजबूर किया था। इसके साथ ही उसे 1,500 इंजेक्शन दिए गए थे, जिनमें से बार-बार दिए जाने वाले डोज़ स्टेराॅयड इंजेक्शन के थे, ताकि वह एक पुरूष बच्चा पैदा कर सके।

महाराष्ट्र राज्य के मुंबई से एक 40 वर्षीय महिला ने अपने पति पर जबरदस्ती बच्चा पैदा करवाने का आरोप लगाया है। महिला की शादी 2007 में एक संपन्न और शिक्षित परिवार में हुई थी। उसका पति और सास वकील हैं, उसकी भाभी एक डाॅक्टर हैं। शादी के कुछ साल बाद पति ने अपनी पत्नी को यह कहते हुए पीटना शुरू कर दिया कि वह एक बेटा चाहता है ताकि वे अपने परिवार ओर संपत्ति की देखभाल करे। पीड़िता ने 2009 में एक बच्ची को जन्म दिया और बाद में 2011 में फिर से गर्भवती हो गई। उसने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

आरोपी अपनी पत्नी को प्री-इम्प्लांटेशन जेनेटिक डायग्नोसिस के लिए बैंकाॅक भी ले गया, जहां उसके भ्रूण की जांच की गई और लिंग का निर्धारण किया गया था। गर्भधारण से पहले पीड़ित महिला को भ्रूण के लिंग की जांच कर उपचार और सर्जरी से गुजरना पड़ा। उसकी सहमति के बिना उसे विदेश में 1,500 हार्मोनल और स्टेराॅयड इंजेक्शन दिए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here