परिजनों ने नरसिंहपुर जिला अस्पताल पर लगाया शव गायब करने का आरोप, बोले- ये हमारे बच्चा नहीं

0

नरसिंहपुर। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल स्थित शव परीक्षण गृह (पीएम हाउस) उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब एक शव को लेकर ‘गायब’ होने की अफवाह फैल गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि परिजनों ने पुलिस के सामने ही डीएनए टेस्ट तक की मांग रख दी। करीब 2 घंटे चले हंगामे और समझाइश के बाद मामला तब शांत हुआ, जब पुरानी तस्वीरों और शरीर के निशानों से शव की शिनाख्त पुख्ता की गई।

उल्लेखनीय है कि सोमवार दोपहर मुंगवानी थाना क्षेत्र के डुडवारा स्थित रॉयल ट्रेडर्स फ्लोर मशीन में एक दुखद हादसा हुआ था। गोटेगांव के ग्राम महगुंवा सर्रा निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा (43) गेहूं के गहरे टैंक में गिर गए थे। ऊपर से गिरते गेहूं के भारी दबाव और दम घुटने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सोमवार शाम तक परिजनों के न पहुंचने के कारण शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here