पारा लुढ़का, ठंड की थर्ड डिग्री से कांपा शहर

0

जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान चार डिग्री सेल्सियस से घटकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर अा गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। तापमान में आई इस गिरावट से शहर में ठंड का थर्ड डिग्री शुरू हो गया है। रात में चली शीत लहर ने ठंड की चुभन को बढ़ा दिया। सुबह लोग अलाव जलाते नजर अाए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शीत लहर चलने के अासार जताए हैं। तापमान में भी गिरावट अा सकती है।

जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया। चक्रवातीय घेरा भी खत्म हो गया है। इससे समुद्र से नमी अाना बंद हो गई है। हवा का रुख उत्तर से पश्चिम हो गया है। यह हवा अपने साथ जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर अा रही है। बर्फबारी अधिक होने की वजह से कड़ाके की ठंड शुरू हाे गई है। न्यूनतम तापमान काफी नीचे अा चुका है। न्यूनतम तापमान में अाई गिरावट का असर सुबह 9 बजे तक रहा है। सुबह साढ़े अाठ बजे तक तापामान 4 डिग्री रिकार्ड हुअा। इससे लोगों को कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। ठंड से राहत के लिए लोगों ने सुबह अलाव जलाए। धूप निकलने के बाद छतों पर खड़े हो गए। तापमान में अाई गिरावट से बिजली की खपत भी बढ़ गई है। शहर में प्रतिदिन 35 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। पिछले दस दिनों से यह 27 से 26 लाख यूनिट चल रही थी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट के अासार जताए हैं। दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत रहेगी। तीव्र शीत लहर का भी सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here