पूर्व वित्तमंत्री और उनके बेटे पर कार्रवाई के बाद भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

0

दमोह विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्यासी राहुल सिंह की हार के बाद प्रदेश संगठन ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लेने के कारण पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नही भारतीय जनता पार्टी ने दमोह जिले के अपने पांच मंडल अध्यक्षों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है। सभी को 10 दिन के अंदर अपना जवाब प्रस्तुत करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के द्वारा यह कार्यवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद जहां दमोह की सियासत में हड़कंप मच गया है। वही पार्टी के नेताओं की भी अलग अलग राय है। जबलपुर जिले की पाटन विधानसभा के विधायक अजय विश्नोई ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर इस कार्यवाई का विरोध किया है। वही दमोह सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कार्यवाई को सही बताते हुए ट्वीट किया है।

जिन मंडल अध्यक्ष पर कार्यवाही हुई है उनमें अभाना मंडल अजय सिंह, दीनदयाल नगर मंडल संतोष रोहित, दमयंती मंडल मनीष तिवारी, बांदकपुर मंडल अभिलाष हजारी, बांसा मंडल देवेन्द्र सिंह राजपूत और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सिद्धार्थ मलैया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार की गई इस कार्यवाही के साथ-साथ पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया को भी दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है सभी को 10 दिन के अंदर जवाब भी देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here