प्रेम प्रसंग का खूनी अंत, तरुण हत्याकांड का ४८ घंटे में खुलासा, ५ आरोपी गिरफ्तार

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। रामपायली पुलिस ने ग्राम गर्राबोड़ी के पास हुए अंधे हत्याकांड की गुत्थी को महज ४८ घंटों में सुलझा लिया है। खैरलांजी निवासी २३ वर्षीय युवक तरुण लिल्हारे की मौत कोई सडक़ दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका के दो सगे भाइयों सहित कुल ५ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सडक़ किनारे मिला था शव, जांच में बदला मामला

बुधवार की सुबह गर्राबोड़ी के पास पट मैदान की झाड़ीयों में ग्रामीणों ने एक युवक का अर्धनग्न शव देखा। चौंकाने वाली बात यह थी कि मृतक की बाइक उसके ऊपर ही गिरी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली की गर्राबोड़ी जंगल मार्ग पर एक युवक अपनी मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। पुलिस जब मौके पर पहुँची तो मृतक की पहचान तरुण पिता टोपसिंह लिल्हारे २३ वर्ष निवासी खैरलांजी के रूप में हुई। मौके पर मृतक का मोबाइल टूटा हुआ था और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की प्रकृति होमिसाइडल यानि हत्या पाए जाने के बाद पुलिस ने धारा १०३,१ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शादी समारोह की वीडियोग्राफी और सीडीआर ने खोला राज

मृतक तरुण लिल्हारे मंगलवार की रात १० बजे घर से शादी में जाने का कहकर निकला था। जब वह सुबह तक नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। एसपी आदित्य मिश्रा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल का विश्लेषण किया। जांच के दौरान येरवाटोला में हो रहे एक शादी समारोह की वीडियोग्राफ ी खंगाली गई जिसमें तरुण की उपस्थिति की पुष्टि हुई। विवेचना में सामने आया कि मृतक का येरवाटोला निवासी एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवती की शादी अन्यत्र तय होने के कारण दोनों पक्षों के बीच गहरा तनाव था।

शादी स्थल के पीछे ले जाकर की बेरहमी से पिटाई

घटना वाली रात तरुण लिल्हारे उक्त शादी समारोह में पहुँचा था। वहां युवती के परिजनों के साथ उसका विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने तरुण को देखते ही उसे घर के पास एक खेत में खींच लिया। वहां उसकी लाठी डंडों और लात घूंसों से बेदम पिटाई की गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना दिखाने की रची गई थी साजिश
हत्या को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने तरुण के शव को नहर की तरफ ले जाकर गाड़ी में टांगकर घसीटा और गर्राबोड़ी के सुनसान जंगल किनारे में फेंक दिया। उसकी मोटरसाइकिल सहित गर्राबोड़ी जंगल मार्ग पर सडक़ किनारे फेंक दिया। उनकी योजना इसे एक सामान्य रोड़ एक्सीडेंट दर्शाने की थी लेकिन पुलिस की बारीकी और तकनीकी जांच ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

इस हत्या कांड में रामपायली पुलिस ने ५ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे, कपड़े एवं अन्य सामग्री जब्त की है। इसमें वेदप्रकाश पिता लोटन लिल्हारे ,हरिप्रकाश पिता लोटन लिल्हारे,दिलीप पिता लक्ष्मण लिल्हारे ,कमल किशोर पिता नीलकरण लिल्हारे ,योगेश पिता छोटेलाल वरकड़े निवासी येरवाटोला शामिल हैं। जिन्हें पुलिस के द्वारा वारासिवनी न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।

कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त सफ लता में एसपी आदित्य मिश्रा, एएसपी निहित उपाध्याय , एसडीओपी वारासिवनी अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपायली धर्मराज बघेल ,दीपक गौतम, उपनिरीक्षक कलशराम उइके ,सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र ठाकुर ,प्रधान आरक्षक श्याम अमूले, देवेंद्र गौतम ,शैलेंद्र संयम, आरक्षक आलोक बिसेन, श्याम सिंह चौहान, नरोत्तम प्रजापति, अंकित सिंह ,संदीप कूदेरिया, रविंद्र कुमार, सौरभ शर्मा, अशोक, राजा सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो और आरोपी बढ़ेंगे-एस पी

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि रामपायली थाना क्षेत्र में दुर्घटना से मौत की सूचना ११२ को मिली थी। मौके पर जांच की तो सडक़ पर घसीटने के निशान नहीं थे युवक की शर्ट दूर रखी हुई थी यह संदेहस्पद लगा। मर्ग कायम किया गया पोस्टमार्टम में हत्या निकला जैसे रीड के फ्रै क्चर ब्रेन में ब्लीडिंग तो यह हत्या करने के लिए प्रहार किए गए थे यह साधारण मारपीट नहीं थी। मृतक तरुण लिल्हारे खैरलांजी रहता था सविता लिल्हारे से प्रेम प्रसंग था ५ मई को प्रेमिका का विवाह येरवाटोला में था। तो वह शादी में आया था जो बारात के एक वीडियो में रिकॉर्ड हुआ घर के पास का निरीक्षण किया गया तो वहां भी संघर्ष के साक्ष्य मिले। सविता और तरुण में बाते होती थी विवाह वाले दिन बात हुई तरुण जब वहां गया और सविता के कमरे के तरफ जा रहा था तब उसके भाइयों ने उसे पडक़र अपने मित्रों के साथ मारपीट किया। जब वह मर गया तो दुर्घटना का रूप दे दिया गया घटना में सम्मिलित व्यक्तियों का पता किया जाएगा और किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो आरोपी बढ़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here