उम्मस भरी गर्मी में घटते जल स्तर को बढ़ाने व किसानों की सूखती फसल को बचाने गुरुवार को ढुटी घाट की नहर से पानी छोड़ा गया जो नगर सहित क्षेत्र की नहरों में शुक्रवार कि दोपहर में पहुंचा।
प्राप्त जानकारी अनुसार नगर सहित क्षेत्र के किसान व ग्रामीणों के चहरे पर घटते जल स्तर से चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही थी जो पानी के लिये परेशान थे और नहर छोड़ने की मांग कर रहे थे।
जिनके लिये नहर छोड़ी गई तो नहर में पानी देख उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई और लोगों ने एक राहत की सांस ली।










































