‘बंगाल का नव निर्माण करना है, चरैवेति…चरैवेति’, CM बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने साफ किया सरकार का इरादा

0
  • पश्चिम बंगाल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार बन गई। राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। सुवेंदु बंगाल के नौवें सीएम बने है। सीएम बनने के बाद मीडिया से बातचीत में सुवेंदु ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए आगे बहुत काम करना है। आज का दिन देश और बंगाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि हमारी सरकार रवींद्र जयंती के दिन कार्यकाल शुरू करे। उन्होंने कहा कि ‘चरैवेति…चरैवेति’ यानी चलते रहना है, चलते रहना है।
  • ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुआ शपथ ग्रहण
  • सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने वाले भाजपा के पहले नेता हैं। राज्यपाल आर. एन. रवि ने यहां ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के तुरंत बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने नयी मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रामाणिक और क्षुदिराम टुडू को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here