- बंगाल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार बनी। सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के नोवें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के दिग्गज नेता एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर अद्भुत एवं भावुक दृश्य देखने को मिले। प्रधानमंत्री मोदी ने नतमस्तक होकर बंगाल की ‘जनशक्ति’ को प्रणाम किया। पीएम ने अपना यह वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया।
- ‘जनता का आशीर्वाद लोकतंत्र की सबसे सच्ची शक्ति’
- बंगाल की जनता को प्रणाम करने वाला अपना यह वीडियो शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, ‘मैं बंगाल की जनशक्ति के समक्ष अपना सिर झुकाता हूं। जनता का आशीर्वाद लोकतंत्र की सबसे सच्ची शक्ति और जनसंकल्प का सबसे श्रेष्ठ स्रोत होता है।’










































