बांग्‍लादेश का दोगलापन! भारत को रोक रहा और खुद म्‍यांमार सीमा पर लगाएगा 108 km कंटीले तारों का बाड़

0

ढाका: भारत को पश्चिम बंगाल से लेकर पूर्वोत्‍तर तक बाड़ लगाने से रोक रहा बांग्‍लादेश अब खुद म्‍यांमार सीमा पर बाड़ लगाने जा रहा है। बांग्‍लादेश की तारिक रहमान सरकार ने ऐलान किया है कि वह म्‍यांमार सीमा पर 108 क‍िमी लंबा बाड़ लगाएगा। बांग्‍लादेश सरकार ने कहा है कि वह 271 क‍िमी की सीमा पर 108 क‍िमी के इलाके में कंटीले तारों का बाड़ लगाएगी। म्‍यांमार से सटे इन इलाकों में अवैध प्रवेश सीमा पार अपराध और तस्‍करी होती है। इसके अलावा बांग्‍लादेश को म्‍यांमार के रखाइन प्रांत में बढ़ती अस्थिरता से भी डर सता रहा है। रखाइन में अभी अराकान आर्मी का शासन है और रोहिंग्‍या मुस्लिमों को लेकर बांग्‍लादेश के साथ उसका तनाव है।

जापानी अखबार निक्‍केई एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्‍लादेश पहली बार अपने पड़ोसी देशों से लगती सीमा पर बाड़ लगाने जा रहा है। अभी तक बांग्‍लादेश ने भारतीय सीमा पर बाड़ नहीं लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक बांग्‍लादेश म्‍यांमार में अराकान आर्मी से सुरक्षा खतरा देखते हुए सीमा पर बाड़ लगाने जा रहा है। अराकान आर्मी ने रखाइन प्रांत पर अपनी पकड़ को बहुत मजबूत कर लिया है। इससे बड़ी संख्‍या में रोहिंग्‍या शरणार्थियों के आने , हथियारों और ड्रग्‍स की तस्‍करी का खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे सीमा पर सुरक्षा बहुत खराब स्थिति में पहुंचती दिख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here