आपके पास गोल्ड हॉलमार्किंग सेंटर (Gold Hallmarking Center) खोलने का सुनहरा मौका है। BIS ने नए गोल्ड असेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर (AHC) खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आपके पास गोल्ड हॉलमार्किंग सेंटर (Gold Hallmarking Center) खोलने का मौका है। दरअसल, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने नए गोल्ड असेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर (AHC) खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी किया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम (PSU), प्रतिष्ठित प्रयोगशालाएं, निजी क्षेत्र की कंपनियां और इच्छुक उद्यमी आवेदन कर सकते हैं। यानी अगर कोई व्यक्ति गोल्ड हॉलमार्किंग सेंटर खोलकर कारोबार शुरू करना चाहता है, तो वह भी निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी कर आवेदन कर सकता है।
सरकार देगी 75% तक वित्तीय सहायता
अच्छी बात ये है कि इस बिजनेस के लिए आपको सरकार की ओर से वित्तीय सहायता भी मिलेगी। सामान्य क्षेत्रों में निजी आवेदकों को मशीनरी और उपकरणों की कुल लागत का 30 प्रतिशत और सार्वजनिक उपक्रमों को 50 प्रतिशत सहायता मिलेगी। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों, विशेष श्रेणी वाले राज्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में निजी आवेदकों को 50 प्रतिशत और PSU को 75 प्रतिशत तक सहायता दी जाएगी।किन जिलों में खोले जा सकेंगे सेंटर?
BIS के मुताबिक, इस योजना के तहत केवल उन्हीं जिलों में वित्तीय सहायता के लिए आवेदन किया जा सकता है, जहां पहले से कोई असेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर मौजूद नहीं है। इसमें सरकारी सहायता से स्थापित और बिना सहायता वाले दोनों तरह के सेंटर शामिल हैं।
कौन नहीं कर सकता आवेदन
योजना के तहत चयनित सेंटर को BIS की हॉलमार्किंग योजना के अनुसार काम करना होगा। इसका मतलब है कि सेंटर को सोने की शुद्धता की जांच और हॉलमार्किंग से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। सेंटर संचालित करने के लिए BIS की मान्यता संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना जरूरी है। BIS ने आवेदन करने वाले उद्यमियों के लिए एक विशेष शर्त रखी है। इसके मुताबिक, आवेदक का ज्वेलरी के व्यापार या मैन्युफैक्चरिंग से कोई संबंध नहीं होना चाहिए।
आवेदन कैसे करना होगा?
इच्छुक आवेदकों को BIS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित EOI आवेदन फॉर्म का इस्तेमाल करना होगा। यह फॉर्म केंद्रीय सहायता योजना के तहत गोल्ड असेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर स्थापित करने के लिए जारी किया गया है। आवेदन करने से पहले संबंधित नियम और शर्तें पढ़ना जरूरी है।
आवेदन के लिए कितनी फीस देनी होगी?
इस योजना में आवेदन करने के लिए 1,000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। इसके अलावा लागू GST भी देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, गोल्ड हॉलमार्किंग सेंटर खोलने के लिए इच्छुक आवेदकों को आवेदन जमा करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। नोटिस में EOI जारी होने की तारीख 19 अक्टूबर 2026 बताई गई है। ऐसे में आवेदक 18 नवंबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म को पूरी तरह भरकर एक सीलबंद लिफाफे में BIS के हॉलमार्किंग विभाग को भेजना होगा।






































