होम लोन लेना एक बड़ा वित्तीय फैसला होता है। लोन लेकर चुकाना और भी मुश्किल काम होता है। हालांकि, आप कुछ बातों को जानकार होम लोन को समय से पहले चुका सकते हैं।घर की कीमत तेजी से बढ़ी है। ऐसे में बिना होम लोन लिए घर खरीदना मुश्किल है। अगर आप भी होम लोन लेकर घर खरीदने की योजना बना रहे हैं या घर खरीद लिए हैं तो हम आपको एक बेहतरीन फॉर्मूला बता रहे हैं। आप मंथली ईएमआई में थोड़ी से बढ़ोतरी कर पूरे लोन टेन्योर में लाखों रुपये की बचत आसानी से कर सकते हैं। आइए आपको उदाहरण के जरिये इसको समझाते हैं।
मान लीजिए कि आप 20 साल के लिए 8.5% सालाना की दर से ₹40 लाख का होम लोन लेते हैं। अगर आप हर महीने की EMI को ₹10,000 से बढ़ा देते हैं, तो आप ब्याज के रूप में लगभग ₹19.69 लाख की बचत कर सकते हैं (यह मानते हुए कि पूरी अवधि के दौरान ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं होता है)। नीचे दिए गए टेबल को देखें।ऊपर दिए टेबल को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे आप मंथली ईएमआई में बढ़ोतरी कर न सिर्फ जल्द होम लोन से छुटकारा पा सकत हैं बड़ी बचत भी कर सकते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि लोन की अवधि छोटी हो।
होम लोन पर बचत के लिए यह भी करें
अगर आप नौकरीपेशा हैं और होम लोन लेकर घर खरीदा है तो बीच-बीच में प्रीमेंट भुगतान जरूर करने की कोशिश करें। आप सालाना मिलने वाले बोनस का इस्तेमाल इसमें कर सकते हैं। साथ ही अगर आपकी अगर कोई सेविंग मैच्योर हो रही है तो उसके पैसे से भी होम लोन चुका सकते हैं। अगर आप ऐसा करेंगे तो कम समय में ही आपका लोन खत्म हो जाएगा और आप आसानी से बड़ी रकम बचत कर लेंगे।
| विवरण | सामान्य EMI | ज्यादा EMI |
| लोन राशि | ₹40 लाख | ₹40 लाख |
| ब्याज दर | 8.50% | 8.50% |
| मासिक EMI | ₹34,712 | ₹44,712 |
| लोन चुकाने की अवधि | 20 साल | लगभग 11 साल 11 महीने |
| कुल ब्याज | ₹43.31 लाख | लगभग ₹23.62 लाख |
| ब्याज की बचत | — | लगभग ₹19.69 लाख |






































