बेटियों का पिता के लिए ऐसा प्यार, 1400 किमी दूर से ढूंढ़ने चली आईं भोपाल, ट्रेन विवाद के बाद हुए लापता

0

भोपाल। कहते हैं बेटियां पिता की लाड़ली होती हैं और पिता भी उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। इसका ताजा उदाहरण नेपाल की दो बेटियां बनी हैं। दरअसल, पिता के लापता होने की खबर मिली तो 18 वर्षीय भूमिका और 24 वर्षीय अनुजा कार्की करीब 1400 किलोमीटर का सफर तय कर भोपाल पहुंच गईं।दोनों बहनों के लिए भोपाल नया शहर है। यहां न कोई परिचित था और न रहने का ठिकाना। इसके बावजूद पिछले चार-पांच दिन से वह पुलिस के साथ मिलकर पिता की खोजबीन में जुटी हुई हैं। नेपाली समाज उनके लिए सहारा बना हुआ है।

ट्रेन में विवाद के बाद लापता हुए पिता

भूमिका और अनुजा के पिता तेज बहादुर कार्की 26 जुलाई को भाई और एक रिश्तेदार के साथ काम की तलाश में पुणे जा रहे थे। ट्रेन में विवाद के बाद इटारसी स्टेशन के पास वे उतर गए, जिसके बाद से उनका पता नहीं चला। एक अगस्त को इटारसी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, इसके बावजूद पिता का सुराग नहीं मिला तो आठ सितंबर को दोनों बहनें नेपाल से भोपाल पहुंच गईं।

नेपाली समाज बना सहारा

नेपाली समाज के लोगों से संपर्क कर अपनी परेशानी बताई। समाज ने उनके रहने-खाने की व्यवस्था कर दी। पुलिस से संपर्क कराने और पिता की तलाश में भी हरसंभव मदद की जा रही है। बहनों का कहना है कि जब तक पिता का पता नहीं चल जाता, वे वापस नहीं जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here