भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने नई दिल्ली में आयोजित ASSOCHAM फिनटेक फेस्टिवल में चेतावनी दी कि भारत को फाइनेंशियल सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सुरक्षा और बचाव के प्रति बेहद एक्टिव रहना होगा।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) जितनी बड़ी सुविधा है, उसकी सुरक्षा उतनी ही बड़ी चुनौती है। अगर इसे सही दिशा और सुरक्षा ना मिले, तो यह फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। हाल ही में भारत सरकार के फाइनेंशियल एडवाइजर वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा कि भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सुरक्षा और बचाव के मामलों में खासकर फाइनेंशियल सेक्टर में एक्टिव रहने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी है कि AI का इस्तेमाल लोगों को काम से हटाने के लिए नहीं होना चाहिए और इसमें इंसानों की मौजूदगी हमेशा बनी रहनी चाहिए। नागेश्वरन ने कहा कि हमें AI की सुरक्षा और बचाव के मामले में बहुत एक्टिव रहना होगा। मुझे लगता है कि अभी भारतीय और वैश्विक, दोनों नजरियों से सुरक्षा और बचाव पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि टेक्नोलॉजी से मिलने वाले फायदों के लालच में हमें वह नहीं खोना चाहिए जो हमारे पास पहले से है।लोगों की सुरक्षा है जरूरी
हाल ही में नागेश्वरन नई दिल्ली में हुए ASSOCHAM के तीसरे फिनटेक फेस्टिवल में शामिल हुए। उन्होंने फेस्टिवल के दूसरे दिन मास्टरकार्ड के साउथ एशिया डिवीजन प्रेसिडेंट और इंडिया कंट्री कॉर्पोरेट ऑफिसर गौतम अग्रवाल के साथ बातचीत के दौरान एआई को लेकर कुछ बातें कहीं। नागेश्वरन को लगता है कि इस प्रक्रिया में शामिल इंसानों की सुरक्षा हमेशा सुनिश्चित की जानी चाहिए।












































