बीजिंग: पाकिस्तान, भारत और चीन समेत पूरे इलाके में आने वाले दिनों में बहुत ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है। सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तरी भारत से लेकर एशिया के अंदरूनी हिस्सों तक फैली बादलों की विशाल पट्टी (मॉनसून रेन हाईवे) दिखी है। एक्सपर्ट ने इसे देखने के बाद बताया है कि यह सक्रिय मॉनसून पैटर्न का संकेत है। इससे इस पूरे इलाके में भारी बारिश हो सकती है। इसमें पाकिस्तान से लेकर भारत और चीन तक के इलाके शामिल होंगे।
सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रही यह संरचना कोई एक विशाल तूफानी बादल नहीं है। बल्कि यह मॉनसून के बहाव से जुड़ी गहरी कन्वेक्शन (हवा के ऊपर उठने की प्रक्रिया) और बादलों का एक लंबा क्षेत्र है। समें कई जगह तूफान और बारिश लाने वाले बादलों के समूह शामिल हैं। विंडी (Windy) ने इसकी सैटेलाइट तस्वीरें शेयर की हैं।मॉनसून रेन हाईवे क्या है
सैटेलाइट तस्वीरों में दक्षिण एशिया में 5,000 किलोमीटर लंबी बादलों की एक पट्टी (कॉरिडोर) मॉनसून सिस्टम के विशाल आकार को दिखाती है। यह पट्टी पाकिस्तान से शुरू होकर उत्तरी भारत होते हुए चीन की ओर जाती है। सैटेलाइट से देखने पर इसके लंबे फैलाव के कारण इसे मॉनसून रेन हाईवे कहा गया है।
इसमें हवा के बड़े रास्ते (एटमॉस्फेरिक कॉरिडोर) के साथ कई बादल और तूफान वाले सिस्टम बनते हैं। एक इलाके में कई तूफान बनते हैं तो उनके बादल आपस में फैलकर जुड़ते हैं। अंतरिक्ष से यह बादलों की बड़ी और लंबी पट्टी लगती है। सैटेलाइट से हजारों किलोमीटर तक फैले इस स्ट्रक्चर को देखा जा सकता है।









































