भारतीय सराफा बाजार में इन दिनों अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। सरकारी अनुमति मिलने में हो रही देरी के कारण देश के प्रमुख बैंकों ने सोने और चांदी के नए आयात ऑर्डर (Gold Silver Import Orders) पूरी तरह रोक दिए हैं। इस प्रशासनिक सुस्ती का सीधा असर न केवल घरेलू कीमतों पर पड़ सकता है, बल्कि आगामी त्योहारी सीजन में ग्राहकों की जेब पर भी भारी पड़ने की आशंका है।DGFT के आदेश का इंतजार, अधर में लटके बैंक
इस संकट की जड़ में तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया है। नियमों के अनुसार, हर वित्त वर्ष की शुरुआत में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत विदेशी व्यापार महानिदेशालय (DGFT) एक अधिसूचना जारी करता है। इसमें उन बैंकों की सूची होती है जिन्हें रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा कीमती धातुओं के आयात के लिए अधिकृत किया जाता है।










































