भीलखेड़ी जोड़ के पास अनियंत्रित होकर डेम में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

0

राजगढ़। राजगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। शुजालपुर के समीप भीलखेड़ी जोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डेम में जा गिरी। हादसे में कार सवार अरन्या गांव के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर कार को डेम से बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार शुजालपुर की ओर जा रही थी। भीलखेड़ी जोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे डेम में जा गिरी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here