‘ममदानी में जबरदस्त क्षमता, एक सफल मेयर साबित हों’, ट्रंप ने फिर मारी पलटी, न्यूयॉर्क मेयर की जमकर की तारीफ

0

राष्ट्रपति ट्रंप ने ममदानी की सराहना करते हुए कहा कि उनमें बेहतरीन क्षमता है और वह चाहते हैं कि ममदानी न्यूयॉर्क के एक सफल मेयर साबित होंTrump praises Mamdani- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) से उनके आधिकारिक निवास ‘ग्रैसी मैन्शन’ (Gracie Mansion) में मुलाकात की। राजनीतिक मतभेदों और अतीत की बयानबाजी के बावजूद, दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान बेहद गर्मजोशी भरा और सौहार्दपूर्ण रुख अपनाया। पिछले एक साल में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी मुलाकात थी और न्यूयॉर्क में मेयर के आधिकारिक आवास पर पहली बार ट्रंप का इस तरह स्वागत हुआ।

किफायती आवास पर फोकस

बैठक का मुख्य एजेंडा क्वींस में ‘सनसाइड यार्ड’ के ऊपर 12,000 किफायती मकान बनाने की महत्वाकांक्षी योजना रही। ट्रंप ने इस प्रोजेक्ट पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि व्हाइट हाउस और मेयर का प्रशासनिक अमला इस पर मिलकर बातचीत आगे बढ़ाएगा। डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पृष्ठभूमि से आने वाले मेयर ममदानी ने ट्रंप के समक्ष न्यूयॉर्क में रह रहे प्रवासियों (खासकर हैती समुदाय के लोगों) की सुरक्षा और उनके ‘टेम्पररी प्रोटेक्टेड स्टेटस’ (TPS) का मुद्दा उठाया।राष्ट्रपति ट्रंप ने ममदानी की सराहना करते हुए कहा कि उनमें बेहतरीन क्षमता है और वह चाहते हैं कि ममदानी न्यूयॉर्क के एक सफल मेयर साबित हों। क्यों खास

डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेता जोहरान ममदानी ने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप की नीतियों की कड़ी आलोचना की थी, वहीं ट्रंप भी सार्वजनिक मंचों पर ममदानी पर तीखे हमले करते रहे हैं। हालांकि, चुनाव जीतने के बाद ममदानी ने ट्रंप प्रशासन के साथ संवाद का रास्ता चुना है। अपनी मुलाकात का बचाव करते हुए ममदानी ने कहा कि अगर राष्ट्रपति के साथ एक मुलाकात किसी व्यक्ति के लिए हिरासत और सम्मान के बीच का अंतर तय कर सकती है, तो ऐसी राजनीतिक मुलाकातें करना पूरी तरह वाजिब है।

चुनावी रैलियों में तीखे हमले

चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने ममदानी को “100% कम्युनिस्ट”, “माइल्ड कम्युनिस्ट” और “टोटल नट जॉब” तक कहा था। वहीं ममदानी ने भी ट्रंप की नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए उन्हें फासीवादी और कामकाजी लोगों का विरोधी करार दिया था। चुनाव जीतने के बाद जब ममदानी पहली बार ट्रंप से मिले, तो दोनों की मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण रही। ट्रंप ने मीडिया के सामने स्वीकार किया कि ममदानी में महान क्षमता है और वे चाहते हैं कि ममदानी एक सफल मेयर बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here