Imtiaz Ali’s daughter Ida Ali gets engaged: फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल संग सगाई कर ली है। यह जानकारी इम्तियाज ने इंटरनेट पर साझा की।mtiaz Ali’s daughter Ida Ali gets engaged: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। इदा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। कृष्ण ने उन्हें नॉर्वे के यत्रेसैंड बीच पर 1 जुलाई को अलग अंदाज में प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में औपचारिक रूप से सगाई की। इम्तियाज अली ने अपनी बेटी की सगाई की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। फैन्स भी इदा को इंटरनेट पर लगातार बधाई दे रहे हैं।इदा-कृष ने की सगाई
इदा अली इस दौरान पेस्टल पिंक आउटफिट और खूबसूरत ज्वेलरी में नजर आईं जबकि कृष्ण ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। इस फोटो को शेयर करते हुए इम्तियाज ने नए कपल को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। हालांकि इदा और कृष्ण ने अभी अपनी शादी की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इदा ने 12 जुलाई को सोशल मीडिया पर अपने प्रपोजल का वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में वह अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इम्तियाज अली कहा था कि यह उनके लिए ‘सबसे बड़ी खुशी’ है। उन्होंने यह भी बताया था कि प्रपोज करने से पहले कृष्ण ने उनसे बात की थी।इम्तियाज अली और प्रीति अली की बेटी इदा अपने पिता की तरह फिल्ममेकिंग की दुनिया में करियर बना रही हैं। 17 साल की उम्र में इदा अली ने शॉर्ट फिल्म ‘लिफ्ट’ को डायरेक्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने 2018 में शॉर्ट फिल्म ‘माया’ भी डायरेक्ट की। वह अमेजन मिनीटीवी की रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘उलझे हुए’ की राइटर भी रह चुकी हैं।










































