Sanjay Dutt And Maanayata Forehead Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ लालबागचा राजा के दर्शन कर रहे हैं।Sanjay Dutt And Maanayata Forehead Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकार इन दिनों मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अब तक शाहरुख खान, गोविंदा, सुनीता आहूजा समेत कई कलाकारों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें तमाम सेलेब्स बप्पा के आगे सिर झुकाते हुए नजर आए। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी मंगलवार को बप्पा के दर्शन करने लालबागचा राजा के पंडाल में पहुंचे। यहां पर अभिनेता अपनी पत्नी मान्यता (Maanayata) के साथ नजर आए। इस मौके पर संजय ने अपनी पत्नी मान्यता के लिए प्यार दिखाया। संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के साथ किए दर्शन
सोशल मीडिया पर संजय दत्त और मान्यता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ही बप्पा की मूर्ति के आगे मत्था टेकते हुए नजर आ रहे हैं। ऑरेंज कलर के कुर्ते में पहुंचे संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता के साथ सबसे पहले बप्पा का आशीर्वाद लिया और फिर बप्पा के चरणों का सिंदूर अपने माथे पर लगा लेते हैं। इसके बाद उन्होंने यहां पर सबके सामने मान्यता के साथ अपने अटूट रिश्ते की झलक दिखाई। संजय दत्त बप्पा के सामने मान्यता की मांग भी सिंदूर से भरते हैं। इस मौके पर पंडाल में काफी भीड़ होती है और इसी वजह से संजय दत्त मान्यता को पूरी तरह कवर करके रखते हैं। वह मान्यता को भीड़ से संभालकर निकालते हैं। सोशल मीडिया पर संजय दत्त के इस अंदाज के लोग कायल हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग संजय दत्त की तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता को बॉलीवुड असली हीरो बताया जा रहा हैलालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स
बता दें कि मुंबई में लालबागचा राजा पंडाल की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं हैं। यहां पर गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए लंबी लंबी लाइन लगती है और हर साल बॉलीवुड-टीवी जगत के तमाम स्टार्स एक-एक करके बप्पा के दर्शन करने पहुंचे हैं। बीते दिनों शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और मैनेजर पूजा के साथ यहां आए थे। गोविंदा भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ यहां पर स्पॉट हुए थे और उन्हें भीड़ से बचाते हुए दिखे थे। इनके अलावा, सनी लियोनी, कार्तिक आर्यन, राजपाल यादव समेत कई स्टार्स बप्पा का आशीर्वाद लेते दिखे थे।










































