वारासिवनी थाना अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर 6 निवासी मिताराम कुमरे का शव पुलिस ने उसके घर से 14 जनवरी की सुबह संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया। जिसमें बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक शराब पीने का आदी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मिताराम कुमरे उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 6 लालबर्रा रोड वारासिवनी अपनी मां के साथ निवास करता था जो 13 जनवरी को रात्रि में अपने घर में सोया तो 14 जनवरी की सुबह उठा नही आस पड़ोस के लोग को संदेह होने पर वह जब गए तो देखा कि मिताराम कुमरे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी आस पड़ोस में दी गई जिनके द्वारा मृतक के परिवार एवं पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मामले में शव का निरीक्षण कर सुरक्षित फ्रीजर में रखवा दिया गया वही 15 जनवरी को आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र अंकित कुमरे ने बताया कि वह वार्ड नं. 06 वारासिवनी का रहने वाला है करीबन 03 वर्ष पूर्व से मैं मेरा छोटा भाई शोभित मां आशा कुमरे व बहन स्वाती कुमरे के साथ भिलाई में ही रहते है। मेरे पिताजी व मेरी दादी वार्ड नं. 06 वारासिवनी में ही रहते है। मेरे पिताजी कोलइंडिया लिमिटेड में विश्रामपुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ मे काम करते थे। जिनका स्वास्थ्य खराब होने से वह वारासिवनी मे आकर अपने घर मे ही रहते थे। 14 जनवरी को मेरे छोटे भाई शोभित ने बताया कि नानी को सुबह करीबन 10 बजे वारासिवनी से बड़ी मां सुभद्रा कुमरे का फोन आया था कि मीताराम कुमरे का देहांत हो गया है। तो हम सभी रात करीबन 08.30 बजे वारासिवनी घर पहुंचकर देखे तो मेरे पिताजी का शव फ्रीजर मे रखा था। मेरे पिताजी अकसर शराब पीते थे तथा जिनको बीपी की शिकायत थी। मेरे पिताजी की मृत्यु अत्यधिक शराब पीने की वजह से एवं अटैक आने के कारण हुई होगी मामले में रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये।










































