आम आदमी पार्टी (AAP) से पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी। राघव चड्ढा के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद सदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके साथ आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्य सभा सांसद भाजपा में जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके साथ अन्य कौन-कौन से नेता हैं।
इसके तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संजय सिंह ने उन सभी सांसदों का नाम लिया, जिनके पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है। राघव चड्ढा ने तो नाम नहीं लिए, लेकिन संजय सिंह ने एक-एक सांसद का नाम लेकर कहा कि इन लोगों ने पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ साजिश है।
संजय सिंह ने पार्टी छोड़कर जाने वाले इन सात लोगों का नाम सांसदों का नाम लिया –
- राघव चड्ढा
- संदीप पाठक
- राजिंदर गुप्ता
- विक्रमजीत सिंह साहनी
- अशोक मित्तल
- स्वाति मालीवाल
- हरभजन सिंह
उन्होंने कहा आज AAP के 7 सांसदों को तोड़कर भाजपा में शामिल किया जा रहा है। इन सातों नामों को पंजाब की जनता ने याद रखना चाहिए। उन्होंने सातों सांसदों को पंजाब के साथ गद्दारी करने वाला बताया और कहा कि पंजाब के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। पंजाब की जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी।
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसदों की पूरी लिस्ट यहां है –
1. हरभजन सिंह (पंजाब)
2. राघव चड्ढा (पंजाब)
3. संदीप पाठक (पंजाब)
4. अशोक मित्तल (पंजाब)
5. संजीव अरोड़ा (पंजाब)
6. बलबीर सिंह सीचेवाल (पंजाब)
7. राजिंदर गुप्ता (पंजाब)
8. संजय सिंह (दिल्ली)
9. एनडी गुप्ता (दिल्ली)
10. स्वाति मालीवाल (दिल्ली)
11. विक्रमजीत सिंह साहनी (दिल्ली)
इस दौरान संजय सिंह ने पंजाब सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि आज उस अच्छा काम कर रही सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है।








































