मोदी जाएंगे, तभी लोकतंत्र बचेगा- रामलीला मैदान में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे, मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

0

कांग्रेस की आज की रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कड़ा प्रहार किया।

रामलीला मैदान से कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। खरगे ने कहा कि मोदी जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा।

ये भी पढ़ें–‘हम बोले खरीदारी करो, बीजेपी ने बंद करा दी दुकानें…’ राहुल गांधी का सरकार तीखा हमला

‘जांच एजेंसियों से डराने की कोशिश, पर हम डरने वाले नहीं’

मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार युवाओं और विपक्ष को डराने के लिए सीबीआई (CBI), ईडी (ED) और अन्य सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, “मोदी जी, यह मत समझिए कि सिर्फ आपकी पुलिस ही काम करती है या आप सीबीआई और ईडी लगाकर हमें डरा लेंगे। हम और हमारे इंडिया (INDIA) गठबंधन के लोग कभी डरने वाले नहीं हैं। इस मंच पर जितने भी नेता बैठे हैं, वे सभी संघर्ष करने वाले और लड़ने वाले लोग हैं। मोदी जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा, मोदी को हटाओ लोकतंत्र को बचाओ।”

‘ज्ञानेश कुमार को छुपा रहे हैं मोदी और शाह’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटते रहेंगे या उन्हें बचाया जाएगा, विपक्ष अपनी लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन्हें छिपाने का काम कर रहे हैं, लेकिन अगर वे जमीन के नीचे भी चले गए, तो भी उन्हें वहां से बाहर निकालकर जवाबदेही तय की जाएगी।‘जनता नहीं, मोदी जी खुद चुन रहे हैं अपने वोटर’

चुनाव प्रणाली और लोकतंत्र पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों का वोट छीनने की कोशिश कर रही है।

“जनता उन्हें नहीं चुन रही है, बल्कि मोदी जी खुद तय कर रहे हैं कि उनका वोटर कौन होगा। वे वोटरों को सेलेक्ट करके चुने हुए प्रधानमंत्री बने हैं। आज केंद्र सरकार हो या महाराष्ट्र, बिहार और यूपी की सरकारें—ये सभी चोरियों से बनी सरकारें हैं।”

चोरी की सरकारों को उखाड़ फेंकने का आह्वान

खरगे ने मंच से जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि हर जगह ‘चोरों की सरकारें’ बैठी हुई हैं और इन्हें सत्ता से बाहर करना ही विपक्ष का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से हाथ उठाकर इस लड़ाई में इंडिया गठबंधन का समर्थन करने और इन सरकारों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here