‘शकुनि की तरह पासे फेंककर धोखा दे रहे’,अखिलेश ने BJP पर कसा तंज, बोले- रामलीला मैदान बन गया लोकतंत्र की हल्दीघाटी

0

अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल चुनाव की वो तस्वीरें कोई भूल नहीं सकता है, वहां पर फौज लगा करके और चुनाव से पहले एफआईआर करा करके पूरे के पूरे वोट कटवा दिए गए थे।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के रामलीला मैदान से भाजपा और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने ‘देश बचाओ महारैली’के मंच से बोलते हुए कथित चुनावी अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि महाभारत में शकुनि ने पासे फेंक कर करके धोखा देने का काम किया था। मैं यह कह सकता हूं आज जन सैलाब और जन समर्थन देख कर के रामलीला मैदान में,आज रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दी घाटी बन गया है।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने हालिया बंगाल चुनाव का भी जिक्र किया। अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल चुनाव की वो तस्वीरें कोई भूल नहीं सकता है, वहां पर फौज लगा करके और चुनाव से पहले एफआईआर करा करके पूरे के पूरे वोट कटवा दिए गए थे।

‘हम इंडिया गठबंधन के लोग हार मानने वाले नहीं’

उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन के लोग हार मानने वाले नहीं हैं। हमने इनको पकड़ा इनकी चोरी पकड़ी है और मुझे याद है कि 2022 में जिस समय उत्तर प्रदेश में चुनाव हुआ था हम लोग सरकार नहीं बना पाए लेकिन उसके कारण पार्टी के कार्यकर्ता और पीडीए प्रहरियों ने एक-एक बूथ पर जाकर के वह वोट ढूंढने का काम किया। उन तमाम लोगों ने जिन्होंने 19 में वोट डाले थे, 2022 में वोट नहीं डाल पाए थे। हम लोगों ने बकायदा एफिडेविट देकर के चुनाव आयोग को जानकारी दी कि देखिए यह वोट काटे गए हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी की एक भी शिकायत के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।’बनारस में डबल जीरो सीट आई, कहां गई उनकी डबल इंजन की सरकार’

अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने भाजपा के डबल इंजन सरकार के नारे पर भी तंज कसा। उन्होंने हालिया एमएलसी चुनावों का जिक्र करते हुए बनारस के चुनावी नतीजों का हवाला दिया। अखिलेश ने कहा कि जब वहां पार्टी को ‘डबल जीरो’ सीट मिली,तो डबल इंजन सरकार का दावा कहां गया?उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि राज्य की जनता चुनाव में राजनीतिक दलों को उनके कामकाज के आधार पर जवाब देती है।

यूपी में स्वागत टेढ़ा, विदाई अच्छी होती है’

अपने भाषण के अंत में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए भाजपा पर एक और राजनीतिक तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश से आए थे, वे अब राज्य से बाहर जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश गवाह है कि यहां स्वागत भले ही टेढ़ा हो, लेकिन विदाई अच्छी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here