ढाका: नेताओं की पहचान उनकी विचारधारा और उनकी वफादारी से होती है। लेकिन कुछ नेता ऐसे होते हैं जो हर सरकार के लिए जरूरी होती हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान एक ऐसे ही व्यक्ति हैं जो अनिश्चितता के माहौल में अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं। बांग्लादेश में पिछले दो सालों में तेजी से स्थितियां बदली हैं लेकिन खलीलुर रहमान उन दुर्लभ हस्तियों में से एक बन गए हैं जो हर बदलाव से अछूते रहते हुए अपनी पहचान बनाए हुए हैं। बांग्लादेश के पत्रकार फैसल महमूद ने डॉ. खलीलुर रहमान की अदृश्य कूटनीति के बारे में ये अनोखा खुलासा किया है।
तारीफ करने वाले लोगों के लिए डॉ. खलीलुर रहमान का दिमाग कई कदम आगे से काम करता है और हर गोलमोल बयान और डिप्लोमैटिक पैंतरे एक बड़े जियोपॉलिटिकल हिसाब से डिजाइन किए गये होते हैं। जबकि आलोचकों के लिए वह बस एक तराशे हुए इम्प्रोवाइजर हैं। एक तेज़-तर्रार टेक्नोक्रेट जो टैक्टिकल मौके को बड़ी रणनीति के तौर पर पेश कर सकते हैं। यही गोलमोल बात है जिसमें खलीलुर रहमान कामयाब होते हैं।







































