ओटीटी से पहले के दौर में टीवी सीरियलों की दुनिया में ‘ये है मोहब्बतें’ को लोगों का भरपूर प्यार मिला। इस शो में एक्ट्रेस रूहानिका धवन ने छोटी सी क्यूट बच्ची रूही भल्ला का किरदार निभाया था। अब रूहानिका 18 साल की हो चुकी हैं और पिछले कुछ सालों में उन्होंने पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दिया। अब वही रूही भल्ला यानी रूहानिका रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में खतरों से पंगे लेती दिखेंगी।
जी हां, आज से करीब 10 साल पहले वाले टीवी सीरियलों के हर फैन्स को ‘ये है मोहब्बतें’ की रूही भल्ला जरूर याद होंगी। रूही टीवी की दुनिया में सबसे क्यूट चाइल्ड आर्टिस्ट की लिस्ट में शामिल थीं और उन्हें मोस्ट पॉप्युलर चाइल्ड एक्ट्रेस का इंडियन टेली अवॉर्ड भी मिला था। घर-घर में लोग उन्हें उनके असली नाम से अधिक आज भी रूही भल्ला के नाम से अधिक जानते हैं।’जय हो’ और ‘घायल वन्स अगेन’ जैसी फिल्मों में किया काम
बता दें कि रूहानिका ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’ से की थी, जिसने बाद में उनके लिए ‘जय हो’ और ‘घायल वन्स अगेन’ जैसी फिल्मों में बड़े पर्दे पर काम करने का भी बढ़िया मौका मिला।










































