रिकेल्टन ने की पोलार्ड की बराबरी, रोहित का भी बड़ा कारनामा, MI ने LSG के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

0

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विस्फोटक खेल दिखाया। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन बनाए थे। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने ही 65 गेंदों पर 143 रन जोड़कर जीत पक्की कर दी। अंत में मुंबई ने 8 गेंद रहते मैच जीत लिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाए, हम आपको इनमें से 5 के बारे में बताते हैं।मुंबई इंडियंस ने 229 रनों के लक्ष्य को 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। यह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा रन चेज है। इसी सीजन टीम ने केकेआर के खिलाफ 221 रनों का टारगेट चेज करके मैच जीता था।रोहित शर्मा के बल्ले से 44 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। यह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के किसी बल्लेबाजी की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सबसे बड़ी पारी है। मुंबई का लखनऊ के खिलाफ रिकॉर्ड काफी खराब है और इस मैच से पहले खेले 8 मैचों में टीम को सिर्फ दो जीत मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here