रिकॉर्ड नॉट फाउंड’ से अटका छात्रों का भविष्य, भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन ने खोला मोर्चा

0

बालाघाट।राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा द्वारा घोषित बीए, बीकॉम एवं बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के सामने ‘रिकॉर्ड नॉट फाउंड’ प्रदर्शित होने से छात्रों में भारी आक्रोश है। समस्या से परेशान विद्यार्थियों ने शुक्रवार को भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन के नेतृत्व में शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी महाविद्यालय प्रभारी प्रचार्य को एक ज्ञापन सौपा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सौपे गए इस ज्ञापन जल्द से जल्द परिणाम में सुधार किए जाने मांग की है।जहा मांग पूरी ना होने पर भीम आर्मी द्वारा सड़क पर उतरकर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी गई है।

कई बच्चो का वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है रिजल्ट
विद्यार्थियों ने बताया कि 31 जुलाई को परिणाम घोषित होने के बाद से अनेक छात्र-छात्राओं का रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है और ‘रिकॉर्ड नॉट फाउंड’ का संदेश दिखाई दे रहा है। इससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। उच्च शिक्षा में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन और रोजगार संबंधी प्रक्रियाएं प्रभावित होने की आशंका से छात्र लगातार मानसिक तनाव में हैं।

कई दिनों से परीक्षा विभाग के लगा रहे चक्कर,नही हो रही सुनवाई
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि छात्र कई दिनों से महाविद्यालय और परीक्षा विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।रिजल्ट को लेकर आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है। फेडरेशन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सभी प्रभावित विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों का तत्काल सत्यापन कर तकनीकी त्रुटि दूर करने तथा सही परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग की है।

जबतक न्याय नही मिलेगा ,जारी रहेगा संघर्ष
भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो छात्र-छात्राएं आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी प्रभावित छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

यदि 10 दिनों में मांग नहीं हुई पूरी, तो करेंगे उग्र आंदोलन- सिद्धार्थी बोरकर
भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन प्रमुख पदाधिकारी सिद्धार्थी बोरकर ने बताया कि 31 जुलाई को विश्व विद्यालय द्वारा बीए बीएससी बीकॉम थर्ड ईयर का रिजल्ट जारी किया गया है इसमे ऐसे कई बच्चे हैं जिनका रिजल्ट जारी नहीं हो पाया है,ऑनलाइन चेक करने पर रिजल्ट शो नहीं हो रहा है, रिकॉर्ड नॉट फाउंड दिखा रहा है।विश्वविद्यालय द्वारा सूचना भी नहीं दी जा रही है कि कितने दिनों में रिजल्ट शो हो जाएगा, रिजल्ट नहीं आने से प्राइवेट एमए सहित अन्य संकायों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए, केवल बालाघाट शहर ही नहीं बल्कि लांजी, किरनापुर, वारासिवनी, लामता सहित अन्य महाविद्यालय के बच्चे भी इसको लेकर परेशान हैं कॉलेज के परीक्षा विभाग में पूछे तो वह बोलते हैं कि हमारा काम सिर्फ परीक्षा लेना है रिजल्ट जारी करना विश्वविद्यालय का काम है, रिजल्ट की परेशानी वहीं से दूर होगी, इसीलिए आज 10 दिनों की मोहलत के साथ ज्ञापन सौपा गया है।यदि समय सीमा के भीतर हमारी मांग पूरी नहीं होती तो समस्त प्रभावित विद्यार्थियों के साथ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान छात्र अनुराग मेश्राम, नितिन चौहान, आरती वरकडे, अन्नपूर्णा सिंह, दीक्षा मेश्राम, सुहाना घरड़े, मयंक गणवीर ,संतोष मेश्राम, शिवम बंशकार, और आकांक्षा मेश्राम सहित अन्य प्रभावित विद्यार्थी,व संगठन के पदाधिकारी सदस्य अन्य विघार्थी प्रमुख रूप की उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here