पुलिस ने शव बरामद करके शुरू की जांच
फ़ोटो
पदमेश न्यूज़।कटंगी। शुक्रवार को जिले के कटंगी थाना अंतर्गत लखनवाड़ा के रेलवे स्टेशन रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव मिला। जिसकी पहचान, ग्राम पंचायत कोसमी निवासी डालीराम भगत (50) के रूप में की गई। घटना के बाद से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।घटना की जानकारी मिलने के बाद कटंगी पुलिस, रेलवे ट्रेक पहुंची और बुजुर्ग डालीराम के शव को बरामद कर उसे पीएम के लिए कटंगी अस्पताल लाया। यहां परिजनों की मौजूदगी में शव पंचनामा कार्रवाई के उपरांत शव का पीएम करवाकर, परिजनों को शव सौंप दिया।
बेटी की परीक्षा से संबंधित काम के लिए आया था बालाघाट
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को बुजुर्ग डालीराम भगत, बेटी की परीक्षा से संबंधित काम के लिए बेटी के साथ बालाघाट आया था। यहां से बेटी, अपनी सहेली के साथ गांव वापस लौट गई लेकिन डालीराम नहीं लौटा था। बताया जाता है कि गुरूवार की शाम डालीराम, बालाघाट से ट्रेन से गांव वापस जाने निकला था। जिसे लखनवाडा में उतरना था, जहां से वह अपने गांव कोसमी जाता, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा।शुक्रवार, उसकी तलाश किए जाने पर, उसका शव रेलवे स्टेशन के ट्रैक में देखा गया।
ट्रेन की चपेट में आने से मौत के लगाए जा रहे कयास
हालांकि यहां हादसा कैसे हो गया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं की 30 जुलाई की रात में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई होंगी। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह हादसा ट्रेन से उतरते समय या चलती ट्रेन से गिरने के दौरान हुआ है। कटंगी पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच हर एंगल से करेगी। कटंगी रेलवे स्टेशन से पता चला कि गोंदिया से कटंगी ट्रेन के पायलेट ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना, स्टेशन में दिया था।
00000000000000000000000000000000










































