वार्नर पहलवान के अवतार में:ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने फिल्म Iकी रील में रेसलिंग करते नजर आए

0

ऑस्ट्रेलिया को 1 मार्च से इंदौर में भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलना है। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर तीसरे टेस्ट और चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं और वह ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं। वार्नर हमेशा बॉलवुड फिल्मों के मुरीद रहे हैं और उनकी नकल कर सोशल मीडिया पर हमेशा वीडियो और फोटो डालते रहते हैं। वार्नर ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील शेयर किया है, जिसमें वह साउथ मूवी आई के हीरो विक्रम के चेहरे पर एक एप की मदद से अपना चेहरा लगा रखा है। वीडियो में वॉर्नर पहलवानी करते और मारपीट करते नजर आते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में एक है। आप इसका नाम बताइए।’

फिल्म आई 2015 में आई थी। इसे लोगों ने काफी पसंद किया था। एस शंकर ने फिल्म को डायरेक्ट किया था तो मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया। इस फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे।
आईपीएल 2023 में करेंगे दिल्ली की कप्तानी
डेविड वार्नर को IPL 2023 के लिए पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंत का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। वह करीब एक साल क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने वार्नर को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वार्नर 2016 में अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का एकलौता खिताब भी जितवा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here