वीडियो में देखिए कैसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लिया गया

0

मायानगरी मुंबई के पास एक क्रूज में चली रही रेव पार्टी में शामिल लोगों के नाम सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी ANI ने मुंबई एनसीबी प्रमुख समीर वानखेडे़ के हवाले से उन 8 लोगों के नाम जारी किए हैं, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। इनमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि आर्यन समेत सभी आरोपितों की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापा मार कर 8 लोगों को हिरासत में लिया था। शुरू में कहा गया था कि हिरासत में लिए गए लड़के-लड़कियों में एक बॉलीवुड सुपरस्टार का बेटा भी शामिल है, जिससे NCB के दफ्तर में पूछताछ की जा रही है। अब नाम भी सामने आ गया है।

ये हैं 8 नाम: आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा। नीचे देखिए वीडियो जब आर्यन खान को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर लाया गया।

अब तक की सूचना के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे का कहना है कि उसे वहां बतौर पार्टी फेस बुलाया गया था और उससे कोई फीस भी नहीं वसुली गई थी। उसे वीआईपी के रूप में क्रूज पर बुलाया गया था। एनसीबी अधिकारियों की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज के महारानी जहाज पर छापे के दौरान कोकीन, हशीश और एमडीएमए जैसी विभिन्न अवैध दवाएं जब्त की हैं।

अंडरवियर और लेडिज पर्स के हैंडल में छिपाकर ले गए थे ड्रग्स

पता चला है कि आरोपी बड़ी चालाकी के साथ ड्रग्स को क्रूज तक ले गए थे। इसके लिए शर्ट की कॉलर और अंडरवियर की सिलाई का इस्तेमाल किया गया। वहीं लड़कियों के पर्स के हैंडल में ड्रग्स छिपाई गई थी। हालांकि एनसीबी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

7 घंटे चली छापा मारी

एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के अनुसार, सात से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। एनसीबी द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों को रविवार को मुंबई वापस लाया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ जारी है। अभी नामों का खुलासा नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि एक आईपीएस अधिकारी भी पार्टी में मौजूद था। सभी आरोपियों को भी मुंबई स्थित एनसीबी के दफ्तर में रखा गया है। यह पार्टी आयोजित करने वालों को भी समन जारी किया गया है। बीती रात यह छापा मारी करीब 7 घंटे चली।

2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक कॉर्डेलिया क्रूज़ के महारानी जहाज पर एक रेव पार्टी का आयोजन किया गया था। ‘संगीत यात्रा’ के नाम पर 100 टिकटों की बिक्री की गई थी।। शेष पास सीधे आयोजकों द्वारा वितरित किए गए।इवेंट का आयोजन फैशन टीवी इंडिया ने दिल्ली की कंपनी नमस्ते एक्सपीरियंस के साथ मिलकर किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here