न्यूजीलैंड की टीम को भले ही सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आखिरी मुकाबले में भी फिलिप्स ने नाबाद 65 रन की पारी खेली।सीरीज गंवाने के बाद भी अगर मेजबान टीम आखिरी दो मुकाबले में वापसी करने में कामयाब रही तो इसके पीछे ग्लेन फिलिप्स का योगदान सबसे अहम रहा। न्यूजीलैंड ने चौथा मुकाबला 87 रन से जबकि 5वां मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया। चौथे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले फिलिप्स ने 5वें और आखिरी मुकाबले में भी नाबाद 65 रन की पारी खेली और न्यूजीलैंड को 2 ओवर रहते 7 विकेट से जीत दिला दी। फिलिप्स इस सीरीज के सबसे सफल बल्लेबाज रहे जिन्होंने 5 मैच में 185 की स्ट्राइक रेट से 342 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और एक शतक जड़ा। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 107 रन रहा। उन्होंने तीसरे मुकाबले में 49 गेंद में ये पारी खेली थी। इस मुकाबले में उन्होंने 46 गेंद में शतक जड़ा जो न्यूजीलैंड की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक था।
बाइलेटरल सीरीज में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ग्लेन फिलिप्स बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 3 साल पहले बनाए गए इंग्लैंड के फिल सॉल्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल सॉल्ट ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 331 रन बनाए थे।
बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज्यादा रन
341* ग्लेन फिलिप्स बनाम भारत 2026331 फिल साल्ट बनाम वेस्टइंडीज 2023
316 मोहम्मद रिजवान बनाम इंग्लैंड 2022
297 साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस 2024
290 मार्क चैपमैन बनाम पाक 2023
प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने पर क्या बोले फिलिप्स
प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने कहा ‘यह एक अच्छी फीलिंग है। मुझे लगता है कि जब आप क्लियर माइंड के साथ मैदान में जाते हैं और हर बॉल को उसकी मेरिट्स के हिसाब से खेलने की कोशिश करते हैं तो ऐसा ही होता है। मुझे लगता है, जैसा आप जब मैजान पर जाते हैं तो आपकी कोशिश शिकार बनने से ज्यादा शिकारी ढूंढने के लिए होनी चाहिए।










































