लांजी थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत पीपलगांव कला के ग्राम लोढांगी कटंगटोला निवासी रमेश दरवरे उम्र 55 वर्ष की विद्युत करंट से मौत बताया जा रहा है। घटना के सबंध में मृतक के परिजन लखन दरवरे बताया कि मेरे चाचा रमेश दरवरे 3 मई को रात्रि करीब 8 बजे घासीराम आवरे के यहां शादी समारोह शामिल होने गये थे। शादी मंडप के पास रोड़ के किनारे लगे विद्युत पोल के पास रमेश दरवरे चीत अवस्था में गिरे पड़़े हुये कि सूचना उपस्थित लोगो के द्वारा दी गई। मृतक के बडे पुत्र के साथ हम लोग मौका स्थल पर पंहुचकर देखा तो वहां रमेश दरवरे चीत अवस्था में थे। जिन्हे सिविल अस्पताल लांजी लेकर आया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक परिक्षण कर मृत घोषित कर दिया। रात्रि की घटना होने के चलते 4 मई को सुबह परिजनों की उपस्थिती में रमेश दरवरे के शव का पोस्टमार्टम किया गया, पुलिस के द्वारा पंचनामा सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शव परिजनों को सौंपा गया। वहीं लांजी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।










































