श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 305 रन बनाए:मेंडिस-करुणारत्ने के बीच शतकीय साझेदारी, पहले दिन 75 ओवर का खेल

0

क्राइस्टचर्च में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। गुरुवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 305 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी की वजह से दिन में 75 ओवर की ही खेल हो सका।

श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने के बीच शतकीय और एंजेलो मैथ्यूज- दिनेश चांदीमल के बीच अर्धशतकीय पारी की साझेदारी हुई। वहीं धनंजय डिसिल्वा 39 और कसुन रजिथा 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

शुरुआत में कीवी कप्तान का फील्डिंग करने का फैसला सही साबित हुआ
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। कीवी कप्तान टिम साउदी का यह फैसला शुरूआती ओवर में सही साबित होता नजर आया। श्रीलंका का पहला विकेट 14 रन के स्कोर पर गिर गया। ओपनर ओशदा फर्नांडो 31 गेंदों पर 13 रन बनाकर टिम साउदी के गेंद पर टॉम ब्लंडेल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

कुशल मेंडिस और करुणारत्ने के बीच 137 रन की साझेदारी
लेकिन उसके बाद दूसरे विकेट के लिए कुशल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने के बीच 137 रन की साझेदारी हुई। मेंडिस टीम के 151 रन के स्कोर पर साउदी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 83 गेंदों का सामना कर 87 रन बनाए। मेंडिस ने अपनी पारी में 16 चौके लगाए। उनके जाने के बाद करुणारत्ने भी टीम का स्कोर बढ़ाए बगैर आउट हो गए। उन्होंने 87 गेंदों का सामना कर 50 रन की पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here