श्री राम भूमि मूवी: अनुपम खेर ने शुरू की शूटिंग, ‘केरल स्‍टोरी 2’ से कनेक्‍शन, लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए

0

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चल रही चर्चाओं के बीच अब एक नई फिल्म ‘श्री राम भूमि’ को लेकर खबरें आई हैं। दिग्गज एक्टर अनुपम खेर नई फिल्म ‘श्री राम भूमि’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘द केरल स्टोरी 2’ से जुड़े निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह करेंगे, जिसे लेकर ऑफिशियर अनाउंसमेंट भी हो चुका है। फिल्ममेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा की और लोगों को कुछ झलकियां दिखाई है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

अनुपम खेर स्टारर इस अपकमिंग फिल्म में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे ‘द केरल स्टोरी 2’ से जुड़े डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियली घोषणा के बाद से ही काफी चर्चा बटोर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here