भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Smart 4 Plus भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे किफायती सेगमेंट में उतारा है और यह सिंगल रैम व स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Lava Smart 4 Plus की कीमत और उपलब्धता
भारत में Lava Smart 4 Plus की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल में आता है। स्मार्टफोन को Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसके साथ कंपनी ने Lava Smart 4 Plus के लिए डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस देने की भी जानकारी दी है।
6.75 इंच डिस्प्ले और डिजाइन
Lava Smart 4 Plus में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और विजुअल एक्सपीरियंस बेहतर होने की उम्मीद है। फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है।प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Unisoc 9863a प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा वर्चुअल रैम फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से स्टोरेज का इस्तेमाल करके रैम को बढ़ाकर 8GB तक किया जा सकता है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Lava Smart 4 Plus में AI सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। कंपनी ने दूसरे कैमरा सेंसर की जानकारी नहीं दी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
Lava Smart 4 Plus में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह USB Type-C पोर्ट के जरिए 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, ब्लूटूथ और Wi-Fi जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 15 Go एडिशन पर चलता है। कंपनी ने इस 4G स्मार्टफोन के लिए दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।













































