सिद्धार्थ-कियारा को इवेंट में किया गया स्पॉट:शादी के बाद पहली बार अवॉर्ड फंक्शन में दिखे, एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए

0

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया। हालांकि इस दौरान दोनों साथ नहीं बल्कि अलग-अलग स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए। जहां सिद्धार्थ ने फॉर्मल फिट ब्लैक शर्ट, ब्लैक पैंट और सिल्वर कोट कैरी किया था। वहीं कियारा शिमरी यलो साड़ी में थीं। सिड-कियारा का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सिद्धार्थ ने कियारा को लगाया गले

अब सोशल मीडिया पर इवेंट की कुछ इनसाइड वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें स्टेज पर जा कर सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक है। आपको बता दें कपल ने 7 फरवरी को जैसलमेर (राजस्थान) में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस शादी में दोनों परिवार के करीब 150 मेहमान ही शामिल हुए थे। इसमें कपल के फैमिली मेंबर्स के अलावा करण जौहर, शाहिद कपूर, ईशा अंबानी जैसे मेहमान शामिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here