चीन की दिग्गज कंपनी वीवो बहुत जल्द बाजार में एक बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रही है। वीवो ने अपने फैंस के लिए हर एक कैटेगरी में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अब कंपनी कैमरा लवर्स के लिए एक प्रीमियम स्मार्टफोन लाने जा रही है। वीवो जल्द ही Vivo X Fold 5 का सक्सेसर यानी Vivo X Fold 6 लाने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स ब्लागिंग साइट पर सामने आ चुके हैं। अगर आप कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहते हैं तो वीवो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन आपको खूब पसंद आने वाला है।
Vivo X Fold 6 वीवो का एक प्रीमियम कैटेगरी स्मार्टफोन होगा। इसमें आपको हाई परफॉर्मिंग चिपसेट और साथ में शानदार कैमरा सेंसर मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन में आप मल्टी टास्किंग के साथ साथ गेमिंग जैसे हैवी टास्क भी कर पाएंगे। आइए आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले संभावित फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।
अब तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X Fold 6 में 8.1 इंच की इनर डिस्प्ले मिलने वाली है। इनर डिस्प्ले में आपको 2K रेजोल्यूशन और अल्ट्रा थिन ग्लास मिलने वाला है। वहीं अगर इसके आउटर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.51 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। आपको इसमें फोल्ड और अनफोल्ड दोनों ही कंडीशन में आपको शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
तगड़ा चिपसेट और बड़ी बैटरी
मल्टी टास्किंग और परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको दमदार Dimensity 9500 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। अपकमिंग फोल्डेबल फोन के बैटरी में भी आपको बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो Vivo X Fold 6 में करीब आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इतनी बड़ी बैटरी को जल्द चार्ज करने के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी देखने को मिल सकता है।
फोटोग्राफी लवर्स की होगी मौज
Vivo X Fold 6 के कैमरा डिपॉर्टमेंट की बात करें तो इस सेगमेंट में यह फोन दमदार साबित होने वाला है। इसमें आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इसके फ्रंट में आपको 20 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा मिल सकता है। इसके इनर डिस्प्ले में भी आपको 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
वीवो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में आपको हाई सिक्योरिटी फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इसमें आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। पानी से सेफ रखने के लिए इस फोल्डेबल फोन में आपको IP58 या IP59 रेटिंग दी जा सकती है। भारतीय बाजार में Vivo X Fold 6 की सीधी टक्कर Motorola Razr Fold, Samsung Galaxy Z Fold7 और Oppo Find N6 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन से होने वाली है।









































