32,768 समीकरण और 8 दावेदार, जानिए आपकी पसंदीदा टीम के पहुंचने की क्या है संभावना?

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 अपने उस पड़ाव पर पहुंच चुका है जहां हर मैच पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल रहा है। लीग स्टेज में अब केवल 15 मैच बचे हैं, लेकिन गणितीय रूप से अभी भी जीत-हार के 32,768 संभावित संयोजन बन रहे हैं। जहां मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर खत्म हो चुका है, वहीं बाकी 8 टीमों के बीच टॉप-4 में जगह बनाने की होड़ मची है। डेटा और स्टैटिसटिकल विश्लेषण के आधार पर अब यह साफ होने लगा है कि किन टीमों का पलड़ा भारी है और किनके लिए आगे की राह नामुमकिन सी है।

किस टीम के पास पहुंचे के कितना मौके

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस समय प्लेऑफ की रेस में सबसे सुरक्षित स्थिति में है। स्टैटिसटिकल कैलकुलेशन के अनुसार, आरसीबी के टॉप-4 में रहने की संभावना 88.4% है। इसका मतलब है कि परिणामों के कुल 28,980 संयोजन उन्हें प्लेऑफ में पहुंचाते हैं। इसके साथ ही, उनके पास टॉप-2 में रहकर क्वालिफायर-1 खेलने का भी 59.4% मजबूत मौका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here